Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर बहस पूरी, कल दोपहर 2 बजे...

ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर बहस पूरी, कल दोपहर 2 बजे आएगा फैसला

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिए जा चुके हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की सजा पर आज गुरुवार को राऊज एवन्यू कोर्ट में बहस पूरी हो गई. ओपी चौटाला के खिलाफ सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया. कोर्ट अब शुक्रवार को दोपहर दो बजे अपना फैसला सुनाएगा. बता दें कि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने ओपी चौटाला को दोषी करार दिया था और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट में सजा पर बहस के दौरान सीबीआई ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को अधिकतम सजा देने की मांग की. वहीं, ओपी चौटाला के वकील ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर सजा में नरमी बरतने की अपील की. इससे पहले कोर्ट ने ओम प्रकाश चौटाला को दोषी करार दिया था और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...