Wednesday, July 1, 2026
Home Uncategorized मेयर चुनाव: हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को मांगा जवाब

मेयर चुनाव: हाईकोर्ट ने 23 जनवरी को मांगा जवाब

चंडीगढ़। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में की गई देरी का संज्ञान लेते हुए प्रशासन से २३ जनवरी को जवाब मांगा है। याद रहे कि चंडीगढ़ मेयर व अन्य पदों के लिए चुनाव 18 जनवरी को होने वाले थे लेकिन मतदान से आधे घंटे पहले पीठासीन अधिकारी के बीमार होने की जानकारी देते हुए प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बाद में ६ फरवरी को चुनाव कराने का एलान किया गया था। इस चुनाव में कांग्रेस और आप भाजपा के खिलाफ एक साथ हैं। चुनाव स्थगित होने के बाद कांग्रेस और आप ने भाजपा पर कई आरोप लगाए थे। जानकारी के अनुयसार, हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में 18 दिन की देरी स्वीकार नहीं की जा सकती। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई 23 जनवरी तय करते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द चुनाव को लेकर जवाब देने का आदेश दिया है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...