Sunday, November 22, 2026
Home Uncategorized हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हुआ शुरु

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र हुआ शुरु

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण के साथ बजट सत्र शुरु हुआ और उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए हरियाणा सरकार के विभागों के विलय को अच्छा बताया।
कहा कि मेरी सरकार के द्वारा किए गए इस फैसले से राज्य विकास में मदद मिलेगी। वहीं वर्ष 2022 के दौरान हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो नाम दिया गया। अभी तक 194 सरकारी कर्मचारियों और 27 निजी व्यक्तियों को 246 मामलों में भ्रष्टाचार करने पर गिरफ्तार किया गया। यह अब तक की सरकारों का भ्रष्टाचार पर बड़ा वार है। उन्होंने मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि योजना के जरिए से गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 हजार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक तीन लाख से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है। साथ ही कहा कि 14वीं हरियाणा विधानसभा के चौथे बजट सत्र में सभी का स्वागत और आजादी के 75वें वर्ष में हमारे महान राष्ट्र के ‘अमृत काल’ में हरियाणा विधानसभा का यह पहला सत्र है।

- Advertisment -

Most Popular

दीवाली के गिफ्ट का व्हाट्सएप पर लिंक आएं तो हो जाएं सावधान, साइबर ठग मिनटों में खाली कर देंगे बैंक खाता

त्योहारों के सीजन में साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं। दीवाली की शुभकामनाओं, गिफ्ट और गिफ्ट हैम्पर...

क्या बोले चीफ जस्टिस सूर्यकांत? चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा, ‘हमने आपको इजाजत दे दी है सिविल कोर्ट...

पंजाब की सियासत में हड़कंप मचा हुआ है। यहां 2 दिनों में AAP के 3 विधायक बागी हो गए हैं और उन्होंने पार्टी से...

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी: मामले में Supreme Court ने बंद की सुनवाई, निचली अदालत को दिया निर्देश

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपों से जुड़ी याचिकाओं का सुप्रीम कोर्ट ने निपटारा कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने...

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...