Thursday, February 26, 2026
Home Tricity चंडीगढ़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में हासिल किया दूसरा स्थान

चंडीगढ़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में हासिल किया दूसरा स्थान

चंडीगढ़: देशभर में स्वच्छता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करते हुए चंडीगढ़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह रैंकिंग भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा घोषित की गई, जिसमें देश के सैकड़ों शहरों की स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, जनभागीदारी और नवाचार के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और महापौर हरप्रीत कौर बबला ने राजधानी दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पुरस्कार ग्रहण किया।

यह सम्मान चंडीगढ़ नगर निगम, सफाई कर्मचारियों, प्रशासन और जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयासों का प्रतिफल है। शहर ने न केवल साफ-सफाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि कचरा प्रबंधन, जनसहभागिता और हरित तकनीकों के माध्यम से भी नई मिसालें कायम कीं।

- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...