Monday, November 2, 2026
Home Uncategorized गो फर्स्ट के पैसेंजर्स का दावा - फ्लाइट 54 पैसेंजर्स के बिना...

गो फर्स्ट के पैसेंजर्स का दावा – फ्लाइट 54 पैसेंजर्स के बिना उड़ गई

खबर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की है जहाँ गो फर्स्ट की फ्लाइट 54 पैसेंजर्स को छोड़कर रवाना हो गई। यात्रियों के अनुसार , यह सभी लोग बस से प्लेन की तरफ आ रहे थे। जब एयरलाइन को अपनी गलती का पता चला तो एयरपोर्ट पर छूटे यात्रियों को 4 घंटे के बाद दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। इस मामले में DGCA ने रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद एक्शन लिया जाएगा। घटना सोमवार सुबह करीब 5.45 बजे की है, जब यात्रियों को बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-116 में सवार होना था। यात्रियों को विमान तक ले जाने के लिए कुल चार बस भेजी गई थीं। पहली दो बस आगे निकल गईं और विमान उन्हें लेकर उड़ गया ।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...