Thursday, February 26, 2026
Home Uncategorized हरियाणा में 19 जून को होंगे निकाय चुनाव, 22 जून को मतगणना,...

हरियाणा में 19 जून को होंगे निकाय चुनाव, 22 जून को मतगणना, राज्य चुनाव आयुक्त ने जारी किया शेड्यूल

आठ नगरपालिका और 18 नगर परिषद के लिए 19 जून को मतदान होगा। शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई है। 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। हरियाणा में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। आठ नगरपालिका और 18 नगर परिषद के लिए 19 जून को मतदान होगा। शहरी निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही राज्य में चुनाव आचार संहिता लग गई है। 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को मतगणना होगी। जरूरत हुई तो 21 को पुनर्मतदान होगा। नामांकन 30 मई से 5 जून तक दाखिल किए जाएंगे। नगर निगम फरीदाबाद, नगरपालिका बाढड़ा, सीवन और एक अन्य में अभी चुनाव नहीं होंगे। चुनावों की तिथि की घोषणा सोमवार को राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने की। चुनाव में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण लागू किया गया है। महिला और एससी के लिए 8वीं शैक्षणिक योग्यता और अन्य उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों को शपथ पत्र में आपराधिक मामलों का ब्यौरा देना होगा। मामलों की वर्तमान स्थिति बताना भी जरूरी होगा। उम्मीदवारों के लिए खर्च सीमा बढ़ाई गई है। मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ चुनाव आयुक्त ने बैठक कर आचार संहिता का पालन कराने के निर्देश दिए। प्रदेश में 18 नगर परिषदों में चुनाव होंगे। इनमें गोहाना, होडल, पलवल, सोहना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौल, फतेहाबाद और भिवानी शामिल हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...