Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized चंडीगढ़ से इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली को मिलेगा वैकल्पिक रूट, घटेगी दूरी

चंडीगढ़ से इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली को मिलेगा वैकल्पिक रूट, घटेगी दूरी

चंडीगढ़: शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली जाने के लिए चंडीगढ़ की तरफ से जाने वालों के लिए गुड न्यूज़ है। आने वाले समय में वैकल्पिक रूट भी मिलने जा रहा है। इससे ट्रैफिक में फंसकर परेशान होने का झंझट नहीं रहेगा। दूरी भी काफी ज्यादा कम हो जाएगी। टाइम बचेगा सो अलग।
जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ प्रशासन काफी अर्से से चंडीगढ़ से शहीद भगत सिंह इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली का डिस्टेंस कम करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से अतिरिक्त जगह मांग रहा था। अब वो मसला हल हो गया है। एयरपोर्ट अथारिटी चंडीगढ़ प्रशासन को एक किलोमीटर की जगह देने को तैयार हो गई है। इससे चंडीगढ़ से इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली तक नए वैकल्पिक रूट बनाने का रास्ता साफ हो गया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो चंडीगढ़ से हवाई अड्डे की दूरी तकरीबन 11 किलोमीटर से कम होकर मात्र तीन से साढ़े तीन किलोमीटर तक ही रह जाएगी। इससे चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल समेत अन्य राज्यों से चंडीगढ़ एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उधर, पंचकूला की तरफ भी पीरमुछल्ला के रास्ते सड़क बन रही जो पीआर-7 का पार्ट बनेगी और अगले दो-तीन साल में इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली को सीधा लिंक देगी। तब पंचकूला साइड से इंटरनैशनल एयरपोर्ट मोहाली जाने के लिए ज्यादातर लोग नया रास्ता ही इस्तेमाल लाएंगे।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...