Wednesday, November 5, 2025
Home Uncategorized चंडीगढ़ में पार्किंग संचालन संबंधी प्रस्ताव 15 फरवरी को बैंक सौंपेंगे नगर...

चंडीगढ़ में पार्किंग संचालन संबंधी प्रस्ताव 15 फरवरी को बैंक सौंपेंगे नगर निगम को

चंडीगढ़: चंडीगढ़ की सभी 89 पेड पार्किंग अब बैंक अपने स्तर पर चलाएंगे। जानकारी के अनुसार नगर निगम की कोशिश है कि आने वाली 21 फरवरी से सभी पार्किंग का संचालन शुरू हो जाए।
बताया गया कि 15 फरवरी को बैंक पार्किंग संचालन संबंधी प्रस्ताव नगर निगम को सौंपेंगे कि वह पार्किंग को किस तरह से चलाएंगे। जो प्रस्ताव बेहतर होगा, उसके अनुसार निगम पार्किंगों को संचालित करने के लिए अधिकृत कर देगा। बताया गया है कि चंडीगढ़ में दिल्ली माडल अपनाने की तैयारी है। निगम दिल्ली की तर्ज पर चंडीगढ़ में पार्किंगों को संचालित करने की योजना बना रहा है। इससे एक ओर बैंक में प्रतिदिन ट्रांजेक्शन होगा, वहीं निगम को सीधे तौर पर करोड़ों रुपये का फायदा भी होगा।
चंडीगढ़ में कुल 89 पेड पार्किंग हैं। इन्हें दो भागों में बांटकर निगम ने ठेकेदारों को दिया था। एक ठेकेदार का ठेका 23 जनवरी को समाप्त हो गया और दूसरे ठेकेदार का ठेका 31 जनवरी को समाप्त हो गया। उसके बाद से ही शहर की पार्किंग खाली पड़ी हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...