Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized स्कूल में गिरा पेड़, कई बच्चों को आई चोट

स्कूल में गिरा पेड़, कई बच्चों को आई चोट

चंडीगढ़ में शुक्रवार को सेक्टर 9 स्थित कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों के ऊपर एक पेड़ गिर गया। पुलिस ने अनुसार जिस समय हादसा हुआ, उस समय कुछ बच्चे पेड़ के नीचे खाना खा रहे थे। इस दौरान पीपल का पेड़ उनके ऊपर गिर गया। पेड़ गिरने से कई बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गए। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। सिविल डिफेंस और पुलिस पेड़ को कटर से काटने में जुटी है।  Photo is symbolic.

गौरतलब है कि बरसात के दिन और इनदिनों में जमीन नरम पड़ जाने के कारण पुराने पेड़ खासकर जिनकी जड़ें कमजोर पड़ चुकीं, के गिरने का खतरा रहता है। लिहाजा चंडीगढ़ हो या पंचकूला अथवा मोहाली या कहीं और , संबंधित जिला प्रशासन को चाहिए कि सर्कुलर जारी करके सभी संस्थानों और शहर में सड़क किनारे लगे पेड़ों की समय समय पर जांच कराए। इस दौरान जो पेड़ गिरने के कगार पर मिलें, उन्हें गिरवा दिया जाए ताकि कोई हादसा पेश न आए।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...