Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized शिक्षक दिवस पर तोहफा: पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन...

शिक्षक दिवस पर तोहफा: पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग

पंजाब के कालेजों और विश्वविद्यालयों में काम कर रहे टीचर्स के लिए आज का दिन बड़ा मुबारकदिन है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को पहली अक्टूबर से लागू करने का एलान किया है। एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर 2022 से सातवां वेतन आयोग लागू होगा। उन्होंने यह भी एलान भी किया है कि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालयों में गेस्ट फैकल्टी की भर्ती भी की जाएगी। इससे शिक्षकों की कमी भी कम होगी। वहीं पुराने संविदा गेस्ट फैकल्टी के मानदेय में इजाफा करने की भी घोषणा की गई है। सीएम ने आश्वासन दिया कि बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...