Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized प्रदीप ने तो जीवनलीला खत्म कर ली पर कुछ अनसुलझे सवाल बाकी...

प्रदीप ने तो जीवनलीला खत्म कर ली पर कुछ अनसुलझे सवाल बाकी हैं

चंडीगढ़। हरेक परिवार की बच्चों से अपेक्षाएं तो रहती ही और कुछ हद तक जायज़ भी है। आखिर बच्चों की जिंदगी और समाज में परिवार की साख का सवाल जो ठहरा। पर.. कई दफा बच्चे प्रैशर नहीं झेल पाते और भावुक होकर कहें या डिप्रेशन के चलते जिंदगी खत्म करने जैसा कठोर कदम भी उठा लेते हैं। ठीक है कि जिंदगी तो खत्म कर ली पर इसके पीछे क्या ऐसे कारण रहे जो परिवार का अनमोल मेंबर छीनने की वजह बने, सवाल अनसुढे रह जाते हैं। यहां बात कर रहे हैं पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) चंडीगढ़ के स्टूडेंट रहे प्रदीप की जिसने शनिवार की रात अपने हॉस्टल रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने सबसे पहले खुद को कोसा है। अपनी किस्मत को दोष दिया है और फिर मां से माफी मांगी है। जानकारी के अनुसार, पीयू के बॉयज हॉस्टल नंबर-2 के कमरे में एमटेक की पढ़ाई कर रहे महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के प्रदीप ने आत्महत्या कर ली थी। रविवार दोपहर प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में किया गया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...