Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने मौलीजागरां में टीबी 250 पेशंट्स को...

रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने मौलीजागरां में टीबी 250 पेशंट्स को दीं पौष्टिक आहार किट्स

चंडीगढ़: रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3080 वी.पी. काल्टा, शिमला वालों ने सोमवार को यहां मौलीजागरां के हेल्थ व वेलनेस सेंटर में रोटरी क्लब चंडीगढ़ की ओर से एक साल के लिए एडाप्टेड 250 टीबी पेशंट्स में पौष्टिक आहा किट्स बांटीं। इस मौके पर रोटरी क्लब चंडीगढ़ के प्रेज़ीडेंट विनोद कपूर समेत कई अन्य पदाधिकारी व चंडीगढ़ प्रशासन में टीबी आफिस डा. राजेश राणा भी मौजूद थे।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वी.पी. काल्टा, उतरांचल, पंजाब व हिमाचल और चंडीगढ़(आंशिक) समेत एक सौ से ज्यादा रोटरी क्लब्स को लीड कर रहे हैं। उन्होंने पौष्टिक आहार किट्स बांटते हुए सभी टीबी पेशंट्स से आहवान किया कि दवाई खाने में भी कभी कोताही न बरतें। दवाई रेगुलर लेते रहें।
इस मौके पर टीबी आफिसर डा. राजेश राणा ने रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर वी.पी. काल्टा व अन्य पदाधिकारियों को बताया कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चैलेंज दे रखा है। टीबी पेशंट्स को फ्री दवाई देने के साथ परिवार को 12 सप्ताह के लिए एक गोली साप्ताहिक बतौर टीपीटी(टीबी पेशंट्स थेरेपी) के भी दी जा रही ताकि परिवार के अन्य लोग या अन्य जिनमें टेस्ट के दौरान ज़रा से भी संक्रमण के कण मिलते हैं, दी जा रही है। कोशिश यही है कि टीबी और आगे न फैले।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...