Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल शुरू

चंडीगढ़ में रोज फेस्टिवल शुरू

चंडीगढ़ के रोज गार्डन में शुक्रवार को 51वां तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल शुरू हो गया। मुख्य अतिथि प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने फेस्ट का उद्घाटन किया। उनके साथ सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सौरभ जोशी के निवेदन पर गृह सचिव नितिन यादव ने घोषणा की कि अब रोज गार्डन के मुख्य द्वार पर कवि माखनलाल चतुर्वेदी की कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ की पंक्तियां लगाई जाएंगी। इस बार रोज फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण लाइट एंड साउंड शो रहेगा जो प्रतिदिन शाम को 7 बजे से दो बार होगा। रोज गार्डन में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है, जहां लोग अपनी फोटो ले सकेंगे। यहां पर बोर्ड पर फूलों से रोज फेस्टिवल लिखा गया है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...