Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized जय श्री राम के नारों की गूंज के बीच रविंद्र शर्मा टीम...

जय श्री राम के नारों की गूंज के बीच रविंद्र शर्मा टीम ने नामांकन पत्र दाखिल किया

दर्जनों वोटर सदस्य नामांकन के अवसर पर रविंद्र शर्मा के साथ खड़े थे

पंचकूला 1 मार्च: सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला के 17 मार्च को होने वाले चुनाव के अवसर पर शुक्रवार, १ मार्च को नामांकन दाखिल करने के पहले दिन रविंद्र शर्मा ग्रुप के पांचों उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सुबह से ही सेक्टर 15 के काउंसिल भवन में रविंद्र शर्मा टीम के समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। शर्मा के करीब 100 समर्थकों द्वारा निरंतर जय श्री राम के नारों की गूंज के साथ रविंद्र शर्मा ने टीम के साथ चुनाव अधिकारी हरिवंश गुप्ता और सहयोगी एमआर आहूजा को नामांकन पत्र सौंपे।

प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र शर्मा के नामांकन को समाजसेवी व सेक्टर 10 के काऊंसिल चेयरपर्सन भारत हितैषी ने प्रस्तावित किया और सेक्टर 15 के चेयरपर्सन मोहनीश मानिक ने अनुमोदित किया। उप प्रधान के उम्मीदवार सुरेश गुप्ता को सेक्टर 16 के चेयरपर्सन आरसी गुप्ता व राजेंद्र रस्तोगी ने प्रस्तावित किया जबकि जनरल सेक्रेटरी के उम्मीदवार करतार सिंह ऐलावादी को टीआर जिंदल और मुंशी राम अरोड़ा ने, वित्त सचिव के उम्मीदवार पवन गुप्ता को सेक्टर 9 के चेयरपर्सन आरपी कपूर और एचएल जिंदल ने, सचिव पद के उम्मीदवार के जयपाल गर्ग को सुदर्शन गर्ग और एमके बंसल ने प्रस्तावित किया।

काउंसिल भवन में रविंद्र शर्मा ने उत्साहित समर्थकों और वोटर मेंबर्स को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए काउंसिल भवन को सप्ताह के सातों दिन साल के 365 दिन खुला रखा जाएगा और काउंसिल में सदस्यों के लिए वर्तमान समय को बढ़ाकर सुबह 9.00 से शाम 5.00 तक किया जाएगा। सदस्यों के 500 रुपए के वार्षिक शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी और नए सदस्यों के लिए निर्धारित 4000 रुपए की फीस को घटकर 3000 रुपए किया जाएगा ताकि काउंसिल परिवार में नए सदस्यों में वृद्धि की जा सके। इसके अलावा वरिष्ठ खिलाडिय़ों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विशेष कदम उठाए जाएंग

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...