Thursday, February 26, 2026
Home Uncategorized आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

आरबीआई एमपीसी ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

चंडीगढ़। लोन पर मकान लेने वालों के लिए ये अच्छी खबर है। अगर लोन लेना है तो पिछले साल वाला ब्याज ही बैंक लेंगे और अगर लोन चल रहा तो किस्त नहीं बढ़ेगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति की तीन दिवसीय बैठक के बाद वीरवार, 8 फरवरी को रेपो दरों पर अपने फैसले का खुलासा किया।
आज सुबह 10 बजे आरबीआई के गवर्नर एस.के. दास ने एमपीसी के फैसले का ऐलान किया। RBI MPC ने फरवरी 2024 तक लगातार छठी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा है।
बेंचमार्क ब्याज़ दर को पिछली बार फरवरी 2023 में बढ़ाया गया था, उस समय इसे 6.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया गया था।

एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर के एलान की प्रमुख बातें

  • 2024 में महंगाई दर में कमी आने की उम्मीद,
  • खाद्य कीमतों में कमी का महंगाई  पर असर
  • FY25 में भी विकास की दर बरकरार रहेगी
  • ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है
  • रेपो रेट 6.5% पर बरकरार रखा गया है
  • FY25 के लिए महंगाई दर 4.5% रहने का एलान
  • FY24 में महंगाई दर का अनुमान 5.4% पर बरकरार रखा गया
  • रुपये में स्थिरता भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत
  • FY25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहने का अनुमान
  • मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मुद्रास्फीति को काबू में रखने और आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए उदार रुख को वापस लेने का रुख बरकरार रखा है: गवर्नर दास
  • वृद्धि की गति तेज हो रही है और यह अधिकतर विश्लेषकों के अनुमानों से आगे निकल रही है: आरबीआई गवर्नर दास
  • एमएसएफ (सीमांत स्थायी सुविधा दर) और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर बरकरार
- Advertisment -

Most Popular

Supreme Court says planting of trees only sustainable way to save National Capital’s air

The Supreme Court of India on Friday stressed that increasing Delhi’s green cover is the only sustainable long-term solution to address the national capital's...

Red Fort and Chandni Chowk on LeT targets, intel warns of IED blast in national Capital

An intelligence alert has been issued in the national capital after warnings of a potential terrorist threat near the Red Fort, with sources indicating...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...