Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized पंजाब: वीआईपी की सुरक्षा में कटौती, 424 और की सुरक्षा हटाई गई

पंजाब: वीआईपी की सुरक्षा में कटौती, 424 और की सुरक्षा हटाई गई

पंजाब में शनिवार को 424 VIP की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है। इन 424 लोगों में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह और राधास्वामी डेरा ब्यास के संचालक समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व पुलिस अफसर शामिल हैं। संबंधित पुलिस कर्मियों को आज जालंधर कैंट में विशेष पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस, जेआरसी को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

पंजाब में राजनेताओं को मिली हुई सुरक्षा में भगवंत मान सरकार द्वारा लगातार कटौती की जा रही है। इससे पहले सरकार तीन बार वीआईपी की सुरक्षा में कटौती कर चुकी है। इसके तहत अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी समेत आठ नेताओं की सुरक्षा घटाते हुए 129 पुलिसकर्मियों और 9 पायलट वाहनों को वापस बुला लिया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...