Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized पंजाब कांग्रेस पंचायतें भंग करने के खिलाफ सड़क पर आई

पंजाब कांग्रेस पंचायतें भंग करने के खिलाफ सड़क पर आई

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायतों को भंग करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। मंगलवार को मोहाली में पंचायत भवन के सामने पीपीसीसी अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना लगाया। इस दौरान बरसात के बीच भी धरना जारी रहा उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब सरकार के पंच, सरपंचों को उनका छह महीने कार्यकाल होने के बावजूद पदों से हटाने का विरोध जमकर करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि इन एक लाख लोगों को सरकार जल्दी बहाल करे, वरना कोर्ट में जाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कहा कि पंचायतों के खिलाफ सरकार की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। पूर्व सीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मुगलों व अंग्रेजों जैसी नीति बना ली है । यह पार्टी हर किसी को दबा कर रखना चाहती है पर पंजाब में किसी को दबा कर राज नहीं किया जा सकता।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...