Monday, September 21, 2026
Home Uncategorized ज्ञानचंद गुप्ता ने केक काटकर मनाया पीएम मोदी की माता हीराबेन का...

ज्ञानचंद गुप्ता ने केक काटकर मनाया पीएम मोदी की माता हीराबेन का जन्म दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के 100वें जन्म दिवस के अवसर पर आज हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा परिवार द्वारा लस्सी की छबील लगाकर सभी लोगों को लस्सी, केक व हलवे का प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण गर्ग भी उपस्थित थे।
ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी की माता हीराबेन के जन्म दिवस के अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। पीएम की माता के जन्म दिन के अवसर पर गुप्ता ने स्वयं अपने हाथों से आये हुये लोगों को प्रसाद बांटा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी माता की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन से देश के प्रधानमंत्री बने है और उनके नेतृत्व में भारत दिन दुगुनी रात चैगुनी उन्नति कर रहा है। भारत आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बन गया है। इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा, राकेश गोयल, राकेश गुप्ता, मुकेश बंसल, सुशील जैन, सुरेंद्र सिंगला, प्रदीप कुमार, हरियाणा सेवा भारती के उपाध्यक्ष ईश्वर जिंदल, संतोष गर्ग व वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण गुप्ता भी उपस्थित थे।
इसके उपरांत हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता व गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री श्रवण गर्ग ने श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला द्वारा सेक्टर-6 अस्पताल के मैन गेट पर लगाये लंगर में जाकर गरीब व जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा। इस अवसर पर उनके साथ श्री कृष्ण परिवार के प्रवक्ता राकेश गुप्ता, रिंप्पी गर्ग, प्रवीण गोयल, जयराज गर्ग तथा राकेश गर्ग भी उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...