Wednesday, November 5, 2025
Home Uncategorized मोदी ने भाजपा, दिल्ली मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए

मोदी ने भाजपा, दिल्ली मुख्यालय में महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए

चंडीगढ़: महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद शुक्रवार को भाजपा ने दिल्ली मुख्यालय में जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार मिसाल पेश करते हुए खुद को महिला कार्यकर्ताओं के समक्ष नतमस्तक किया, पैर भी छुए। जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यालय के बाहर सुबह से ही बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंचने लगी थीं। उन्होंने गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर बिल के पास होने का जश्न मनाया। महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और और धन्यवाद दिया। इस मौके पर पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मोदी ने 40 मिनट की स्पीच में कहा, मैं आज देश की हर माता-बहन और बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसों 20 और 21 सितंबर को हम सबने एक नया इतिहास बनते देखा है। हम सबका सौभाग्य है कि ये अवसर हमें मिला है। आने वाली हर पीढ़ी तक इस दिवस की और इस निर्णय की चर्चा होगी।’ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए, इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से कोशिश कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है। जब पूर्ण बहुमत की सरकार होती है, तो ऐसे ही मजबूत फैसले लिए जाते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...