Wednesday, November 5, 2025
Home National महिलाओं को बड़ा तोहफा: रसोई गैस सिलेंडर अब 100 रूपए सस्ता

महिलाओं को बड़ा तोहफा: रसोई गैस सिलेंडर अब 100 रूपए सस्ता

चंडीगढ़- रसोई गैस सिलेंडर पूरे देश भर में अब १०० रूपए सस्ता हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने एलान किया कि महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट दी जाएगी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, महिला दिवस के अवसर पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया गया। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई की दिशा में काम करते रहना है। इससे हम एक स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करना चाहते हैं। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए जीवनयापन को आसान करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है।

- Advertisment -

Most Popular

Digital Arrest मामलों की जांच CBI को सौंपने के पक्ष में SC, सभी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

बढ़ते डिजिटल अरेस्ट स्कैम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नोटिस जारी करते...

Supreme Court Nudges States, UTs Over Stray Dogs Menaces, Says, ‘India Shown In Bad Light’

The Supreme Court of India came down heavily on the states and the union territories over the stray dog issues. The apex court highlighted...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक...

पंजाब: सभी 23 जिलों में बाढ़, स्कूल-काॅलेज 7 सितंबर तक बंद

पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के सभी 23 जिलों में 1200 से अधिक गांव बाढ़...