Saturday, September 12, 2026
Home Uncategorized मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी लग्जरी...

मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का साथी लग्जरी कार और 11 पिस्टल समेत काबू

चंडीगढ़। मोहाली जिला पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक साथी को लग्जरी कार और ११ पिस्टल्स के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा निवासी दोराहा, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 पिस्टल भी बरामद की, जिनका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए करना था। इस मामले की पुष्टि एसएसपी वीके सोनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की। उन्होंने बताया कि भीमा को खरड़ स्थित क्रिश्चियन स्कूल के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। अदालत से मिलने वाले रिमांड के दौरान उससे कई और भी खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...