Saturday, September 5, 2026
Home Uncategorized दिन चढऩे से पहले से चल रही हैं कई आफिसेज़ में इंकम...

दिन चढऩे से पहले से चल रही हैं कई आफिसेज़ में इंकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड्स

चंडीगढ़: मंगलवार का दिन कई कंपनियों के प्रतिनिधियों के लिए भारी पड़ गया। पंजाब में सुबह-सुबह लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज खुला भी नहीं था, आईटी की टीमों ने दबिश दे दी। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे स्टॉक एक्सचेंज में कारोबारी आए तो सुरक्षा बलों ने उनको पूछताछ कर अंदर जाने दिया। कुछ जो अंदर लोग बैठे थे उन्हें बाहर नहीं जाने दिया। उनके मोबाइल ले लिए गए और उनसे पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार को लुधियाना स्टॉक एक्सचेंज समेत ट्राइडेंट ग्रुप के कुछ परिसरों तथा करिमेका कंपनी के ऑफिस में दबिश दे रखी है। इससे उद्योग जगत व स्टॉक कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य कई कंपनियों ने अपने बचाव में जुगाड़बाजी शुरू कर दी क्योंकि न जोन कब किसके यहां टीमें पहुंच जाएं, कईयों को डर बना हुआ है। आईटी ने यह रेड केंद्रीय सुरक्षा बलों को साथ लेकर की है। इस रेड में आईटी विभाग के तकरीबन 35 अधिकारी शामिल हैं। ये अधिकारी जालंधर, अमृतसर समेत अन्य जिलों से आए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...