Saturday, July 11, 2026
Home Uncategorized ऋतिक रोशन आर्यन खान के सपोर्ट में: सोशल मीडिया पर लिखा- डियर...

ऋतिक रोशन आर्यन खान के सपोर्ट में: सोशल मीडिया पर लिखा- डियर आर्यन…..

क्रूज ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई सेलिब्रिटीज उनकी फैमिली के सपोर्ट में उतर चुके हैं। अब ऋतिक रोशन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। ऋतिक ने आर्यन के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर उनकी फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर की है। ऋतिक ने इस पोस्ट में आर्यन को बताया है कि लाइफ में मुश्किल समय को कैसे हैंडल करना चाहिए।

लाइफ एक अजीब सफर है: ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे प्रिय आर्यन। जिंदगी, एक अनोखे सफर की तरह है। लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है और यही इसकी अच्छाई है। लाइफ कभी-कभी आपके सामने सबसे मुश्किल बॉल फेंकती है, लेकिन भगवान दयालु हैं। वे सबसे मजबूत लोगों को ही सबसे टफ बॉल खेलने के लिए देते हैं। पता है, आपको तब ही चुना जाता है, जब आप अराजकता के बीच इस दबाव को महसूस करके खुद को संभाल सकते हैं। मुझे पता है कि आपको इसे महसूस करना चाहिए। क्रोध, भ्रम, लाचारी, यह सभी इंग्रिडियेंट्स आपके अंदर मौजूद हीरो को बाहर लेकर आएंगे। लेकिन, सावधान रहें यह सभी इंग्रिडियेंट्स ही एक अच्छे इंसान के अंदर से दया, करुणा, प्रेम को मिटा भी देते हैं।’

गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता… सभी एक समान हैं
ऋतिक रोशन ने आगे लिखा, ‘अपने आप को तपने दो, लेकिन, बस थोड़ा ही.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता… वे सभी एक समान हैं, यदि आप जानते हैं कि कौन से हिस्से अपने पास रखना है और कौन से हिस्से अपने अनुभव के आधार पर खुद से दूर रखना है। लेकिन, जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से खुद को विकसित कर सकते हैं। मैं तुम्हें एक बच्चे की तरह देख चुका हूं और तुम्हें आदमी की तरह भी देखा है। अपने अनुभवों से सीखो।

यह समय आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है
एक्टर ने लिखा, ‘आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं, उसके मालिक हैं। वे आपके उपहार हैं। मुझ पर विश्वास करो। मैं आपसे वादा करता हूं, यह समय आपको बहुत कुछ सिखाने वाला है। आपको शैतान की आंखों में देखना है और अपने आप को शांत रखना है। शांत रहें। ये पल आपके कल को मजबूत करने वाले हैं। और कल एक शानदार सूरज चमकने वाला है। लेकिन, इसके लिए आपको अंधेरे से गुजरना होगा। शांत रहो, स्थिर रहो और खुद को अपनाओ। और अपने अंदर की रोशनी पर भरोसा रखो, जो हमेशा आपके अंदर ही होती है। लव यू मैन।’ बता दें कि इससे पहले ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन ने भी आर्यन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट किया था।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...