Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized विवाद शांत हुआ, चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी एक हफ्ते के लिए बंद

विवाद शांत हुआ, चंडीगढ़ यूनीवर्सिटी एक हफ्ते के लिए बंद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ की एक निजी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन खत्म हो गया है।
प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं की मांगे मान ली हैं। पूरे घटनाक्रम की यूनीवर्सिटी लेवल पर भी जांच होगी। इसके लिए सिट का गठन भी किया गया है। जानकारी के अनुसार डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बनी है। तय किया गया है कि धरना/प्रदर्शन में शामिल किसी पर यूनीवर्सिटी या पुलिस लेवल पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। हॉस्टल वार्डन को बदल दिया है। मीडिया रिपोट्र्स में कहा जा रहा कि यूनीवर्सिटी हफ्ते भर के लिए बंद कर दी गई है, हॉस्टल के टाइमिंग में कुछ बदलाव किया गया है। लडि़कयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं होगी। बताया गया कि कथित एमएमएस कांड में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

 

 

 

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...