Friday, September 11, 2026
Home Uncategorized अब चंडीगढ़ पुलिस पूछताछ करेगी लॉरेंस बिश्रोई से, प्रोडक्शन वारंट जारी

अब चंडीगढ़ पुलिस पूछताछ करेगी लॉरेंस बिश्रोई से, प्रोडक्शन वारंट जारी

अब चंडीगढ़ पुलिस, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सितंबर २०१९ में बुडै़ल में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या के सिलसिले में पूछताछ करेगी। लॉरेंस के लिए चंडीगढ़ जिला अदालत ने एक बार फिर प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह प्रोडक्शन वारंट वर्ष 2019 में शहर के प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की हत्या के मामले में जारी हुआ है। इस मामले में मार्च 2022 से सितंबर माह तक कई बार प्रोडक्शन वारंट जारी किया जा चुका है, लेकिन अभी तक गैंगस्टर बिश्नोई को अदालत में पेश नहीं किया गया था। अभी वो पंजाब में ही विभिन्न जिलों की पुलिस के पास है। 28 सितंबर 2019 को प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उसके बुड़ैल स्थित ऑफिस में दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में करीब पांच लोग शामिल थे। इस घटना में फायरिंग के दौरान सोनू के साथ मौजूद दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हो गए थे। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...