Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized पंजाब के गवर्नर और सीएम के बीच टकराव बढ़ा, अब मान ने...

पंजाब के गवर्नर और सीएम के बीच टकराव बढ़ा, अब मान ने पलटवार किया

चंडीगढ़: पंजाब के गवर्नर और सीएम के बीच टकराव बढ़ गया है। शुक्रवार को गवर्नर ने पंजाब में प्रेज़ीडेंट रूल की चेतावनी दी थी और उसके जवाब में अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को प्रेस कान्फे्रंस करके पलटवार किया है। मान ने शनिवार को पंजाब भवन में बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा …..राज्यपाल साहब इंतजार कीजिए। आपने जो जानकारी प्रदेश सरकार से मांगी हुई है, वो सब मुहैया कराई जाएगी। सीएम ने कहा कि गर्वनर बनवारी लाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे यही दर्शाते हैं कि गर्वनर सत्ता के भूखे हैं। उन्हें सुझाव है कि वे राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ें और भाजपा से सीएम का चेहरा बनें। मान ने कहा कि सिर्फ अगस्त महीने में पंजाब पुलिस द्वारा 41 किलो हेरोइन जब्त की गई। अब तक 753 गैंगस्टर गिरफ्तार हुए और 786 हथियार और वाहन जब्त किए गए हैं। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। गौरतलब है कि गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संवैधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति शासन लगाने की चेतावनी दी थी और कहा था कि प्रदेश सरकार राजभवन की ओर से मांगी गई जानकारी नहीं दे रही है। ये संवैधानिक कर्तव्य का अपमान है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...