Tuesday, September 22, 2026
Home Uncategorized मान सरकार पहुंचेगी केबिनेट बैठक के माध्यम से अलग-अलग जिलों में

मान सरकार पहुंचेगी केबिनेट बैठक के माध्यम से अलग-अलग जिलों में

चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार ने शुक्रवार को पहली बार केबिनेट की मीटिंग स्टेट हेड क्वार्टर से बाहर करके नई रिवायत डाली। शुक्रवार की बैठक लुधियाना के सर्किट हाउस में हुई।
जानकारी के अनुसार, केबिनेट की बैठक में तय किया गया कि आने वाले समय में ऐसी केबिनेट बैठकें पंजाब के अलग-अलग शहरों और गांवों में होंगी।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सीएम भगवंत मान ने कुछ मंत्रियों की मौजूदगी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जगह केबिनेट की बैठक होगी, उस पूरे दिन में सरकार यानी संबंधित प्रशासनिक अफसर वहीं रहेंगे। उस दिन लोगों से भी मिला जाएगा और इस प्रोग्राम का नाम रहेगा सरकार आपके द्वार।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से एरिया के लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। मान ने बताया कि केबिनेट ने फैसला लिया है कि पीएयू में शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू कर दिया है। गडवासू और पीटीयू के कर्मचारियों को अगली कैबिनेट में 7वां वेतन आयोग दे दिया जाएगा। ड्रग लैब के लिए स्थायी कर्मचारियों को नियुक्त करने को भी स्वीकृति दी गई है। किसानों को मिलने वाले मुआवजे की कीमत का 10 फीसदी मुआवजा मजदूरों को भी दिया जाएगा। अधिकारियों को मजदूरों का पंजीकरण करने का आदेश दिया गया है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...