Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू

तीर्थयात्रियों के​ लिए अमरनाथ यात्रा  गुरुवार यानि आज से शुरू हो गई. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के नारे लगाते हुए यात्रा का आरंभ किया. वहीं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के राजभवन में भगवान अमरनाथ की पूजा अर्चना की. उन्होंने कहा,”देश भर से श्रद्धालु यात्रा के लिए आए हैं. उम्मीद है कि उनकी यात्रा सफल होगी. गौरतलब है कि करीब तीन साल के बाद दक्षिण कश्मीर की पहाड़ियों में मौजूद बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर अमरनाथ यात्रा गुरुवार से आरंभ हुई. इस बार यह यात्रा 43 दिनों तक चलने वाली है.  पहले जत्थे में 4,890 श्रद्धालु शामिल हैं जो बुधवार भगवती नगर आधार शिविर से 176 वाहनों में सवार होकर काफिले के रूप में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए.

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...