Saturday, July 11, 2026
Home Tricity ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ;...

ट्राइसिटी: सुखना के Flood gate खोले, पंचकूला में घग्गर उफान पर ; स्कूल बंद

चंडीगढ़ समेत मोहाली और पंचकूला में देर रात से बरसात जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह सात बजे सुखना लेक में जलस्तर 1162.50 के करीब पहुंच गया है। 1163 फीट को खतरे का निशान माना जाता है। इसके बाद सुबह आठ बजे के आसपास सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए हैं। बरसात के बाद सुखना लेक के फ्लड गेट खोले गए जिसके कारण शास्त्री नगर का पुल पूरी तरह पानी में डूब गया है। इस पुल का इस्तेमाल कर लोग मनीमाजरा, पंचकूला से बापूधाम सेक्टर 26 चंडीगढ़ की तरफ आते जाते हैं। माैसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। एक विशेष बुलेटिन जारी कर मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटों में शहर में 40 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जिससे मानसून की गतिविधियां और तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने तीन और चार सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट, 5 व 6 सितंबर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से सात सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।  पंचकूला उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अलर्ट जारी करते हुए आज जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...