Wednesday, July 1, 2026
Home Haryana हरियाणा में होली पर DGP के सख्त आदेश

हरियाणा में होली पर DGP के सख्त आदेश

हरियाणा में होली के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन सख्ती बरतने से परहेज नहीं करेगा। हरियाणा पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश के जिलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसे पुलिस अधिकारियों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों में आम लोगों की सिक्योरिटी की प्राथमिकता दी गई है, ताकि लोग शांतिपूर्ण तरीके से होली के त्योहार का मना सकें।

DGP ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने, शराब पीने के बाद दुर्व्यवहार करने, छेड़छाड़ करने, जबरदस्ती डोनेशन लेने और ध्वनि प्रदूषण जैसी संभावित समस्याओं को देखते हुए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए खुफिया जानकारी जुटाने वाली यूनिट्स अलर्ट पर रहेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रहेगी निगरानी

जानकारी के मुताबिक हुड़दंगबाजी को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की पैदल और मोबाइल पैट्रोल बढ़ाई जाएगी। इस दौरान प्रदेश में सभी जिलों में स्थापित किए गए पुलिस कंट्रोल रूम भी अलर्ट पर रहेंगे। यहां तक की किसी भी भड़काऊ या आपत्तिजनक कंटेंट की पहचान करने और उसे हटाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और मैसेजिंग ऐप की बारीकी से निगरानी की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...