Sunday, July 12, 2026
Home Uncategorized अभी 12 बजे से पंजाब में शुरु होगी इंटरनेट सेवा, छह जिले...

अभी 12 बजे से पंजाब में शुरु होगी इंटरनेट सेवा, छह जिले फिलहाल बंद रहेंगे

चंडीगढ़: पंजाब में इंटरनेट सेवा जो पिछले 72 घंटों से बंद की गई थी, अब 12 बजे से बहाल होने जा रही है पर 6 जिले अभी भी इंटरनेट सेवा से वंचित ही रहेंगे। ऐसा सुरक्षा के कारणों से किया जा रहा है। इन छह जिलों में मोहाली जिले का कुछ हिस्सा, अजनाला, तरनतारन, मोगा, संगरूर ओर फिरोजपुर शामिल है। संभव है कि इन जिलों में भी जल्द राहत मिल जाए। गौरतलब है कि पंजाब के गृह विभाग के आग्रह पर टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने पंजाब में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की थी जिसे बाद में दो बार आगे बढ़ाया गया। इसके पीछे का कारण यही सामने आया कि पंजाब पुलिस ने कट्टरपंथी सोच वाले वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह व उसके कुछ साथियों को पकडऩे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कराई थीं और अब भी छह जिलों में कराई गई हैं।

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...