Thursday, July 2, 2026
Home Uncategorized 7th Pay Commission: जुलाई में बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता!

7th Pay Commission: जुलाई में बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता!

केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ाने का ऐलान सरकार की तरफ से मार्च में क‍िया गया. सरकार ने डीए हाइक को 1 जनवरी से लागू करने की बात कही. व‍ित्‍त मंत्रालय ने अप्रैल की सैलरी के साथ तीन महीने का एर‍ियर देने की बात कही थी. अब जुलाई में एक बार फ‍िर केंद्रीय कर्मचार‍ियों का महंगाई भत्‍ता बढ़ने की उम्‍मीद है.

4% तक हो सकता है इजाफा

मार्च में आए ऑल इंड‍िया कंज्‍यूमर प्राइस इंडेक्‍स (AICPI) से यह साफ हो गया है क‍ि जुलाई-अगस्त में महंगाई भत्ता 4% की दर से बढ़ सकता है. जनवरी और फरवरी में AICPI के आंकड़े में ग‍िरावट आई थी. इन आंकड़ों के आधार पर जुलाई-अगस्‍त का डीए (Dearness Allowance) बढ़ने के संभावना कम थी. लेक‍िन मार्च का नंबर जारी होने के बाद डीए हाइक तय मानी जा रही है.

तीन महीने के आंकड़े आने बाकी

जुलाई-अगस्‍त में डीए हाइक 4 प्रत‍िशत होती है तो केंद्रीय कर्म‍ियों का महंगाई भत्‍ता 34 से बढ़कर 38 प्रत‍िशत हो जाएगा. हालांकि अभी अप्रैल, मई और के आंकड़े आने बाकी हैं लेकिन बढ़ती महंगाई को देखकर AICPI आंकड़ा बढ़ने की संभावना है.

डीए 38 प्रत‍िशत होने पर क‍ितनी हो जाएगी सैलरी?

महंगाई भत्‍ता 38 प्रत‍िशत होने पर 56,900 रुपये बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को डीए के मद में 21,622 रुपये मिलेंगे. 34 प्रतिशत डीए के हिसाब से  इन कर्मचारियों को 19,346 रुपये महंगाई भत्‍ता म‍िल रहा है. इस ह‍िसाब से उनकी सैलरी में हर महीने 2,276 रुपये (सालाना 27,312 रुपये) का इजाफा होगा.

न्यूनतम वेतन पर इतने का इजाफा

18 हजार बेस‍िक सैलरी वालों को अभी 6,120 रुपये डीए म‍िल रहा है. डीए के 38 प्रत‍िशत होने पर यह बढ़कर 6,840 रुपये हो जाएगा. यानी हर महीने की सैलरी में 720 रुपये बढ़ेंगे. इस ह‍िसाब से सालाना 8,640 रुपये का इजाफा होगा.

- Advertisment -

Most Popular

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...

जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश और बादल फटने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्राकृतिक आपदा के कारण व्यापक स्तर पर फसलों,...

Cabinet Decisions: इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन पर बड़ा दांव, 39,290 करोड़ रुपये की छह बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) को मजबूत करने और विमानन क्षेत्र को वित्तीय झटकों से बचाने के लिए कुल...

पंजाब में निजी स्कूलों पर लगाम: पांच फीसदी से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, सीएम भगवंत मान ने किया एलान

पंजाब में अब प्राइवेट स्कूल पांच प्रतिशत से ज्यादा फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। सीएम भगवंत मान ने इसकी घोषणा की। अब इस संदर्भ में आगामी...