Saturday, September 5, 2026
Home Tricity चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 29 जनवरी को हाथ उठाकर होगी वोटिंग

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 29 जनवरी को हाथ उठाकर होगी वोटिंग

चंडीगढ़ नगर निगम में नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा। तीन दशक में पहली बार मेयर का चुनाव पर्ची से नहीं बल्कि हाथ उठाकर कराया जाएगा। इस फैसले से क्रॉस वोटिंग की संभावनाओं पर पूरी तरह अंकुश लग जाएगा।  उपायुक्त (डीसी) निशांत यादव ने नगर निगम मुख्यालय का दौरा कर चुनाव की औपचारिक घोषणा की और असेंबली हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मेयर चुनाव की पूरी प्रक्रिया की लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वीडियो रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की एडिटिंग नहीं होगी और इसे कम से कम 90 दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। सीमित स्तर पर मीडिया कवरेज और लाइव प्रसारण की भी अनुमति दी जाएगी। 29 जनवरी को होने वाली चुनावी बैठक के लिए पार्षद डॉ. रमनीक सिंह बेदी को पीठासीन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया का संचालन करेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत: हमें हमारा हक मिलना चाहिए, मांगों को लेकर जताया रोष

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बुधवार को किसानों की महापंचायत में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में किसान जुटे। किसानों ने अपनी मांगों को...

SYL पर अभय चौटाला का बयान, बोले- सरकार बनी तो पंजाब के रास्ते बंद करेंगे

इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल...

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त हुए, सीईओ पर चर्चा जारी

अयोध्या की मणिरामदास छावनी में हो रही श्रीराम ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। ट्रस्ट में तीन...

1 july New Rules: पासपोर्ट बनवाने के लिए ज्यादा फीस, एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें

नई दिल्ली। आज (1 जुलाई 2026, बुधवार) से देशभर में कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर टैक्सपेयर्स,...