Saturday, January 17, 2026
Home Tricity चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री...

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हो सके, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया, जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। यह दिन मौजूदा सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ।

मौसम विभाग ने शनिवार को शीतलहर और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि इसके बाद अगले दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट रहेगा। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात दृश्यता बेहद कम रह सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

- Advertisment -

Most Popular

चंडीगढ़ में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, ठंड का Red अलर्ट

चंडीगढ़। शहर में ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को घने कोहरे और शीतलहर के चलते दिनभर सूरज के दर्शन...

हरियाणा में दवा की कीमतों की निगरानी शुरू

हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग ने दवा के अधिक दाम वसूलने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे मामलों की शिकायत...

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: 29 जनवरी को हाथ उठाकर होगी वोटिंग

चंडीगढ़ नगर निगम में नए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 29 जनवरी को होगा। तीन दशक में पहली बार मेयर...

क्यों सख्त हुई सरकार नंबर प्लेट के लिए एक करोड़ से अधिक की बोली लगाने वाले के खिलाफ

हरियाणा में एचआर 88 बी 8888 नम्बर की एक करोड़ 17 लाख रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाने के बाद पैसे जमा नहीं कराने...